गुरुग्राम में ट्रक की इनोवा से टक्कर, 4 लोगों की मौत, 2 घायल

0 640

गुरुग्राम । गुरुग्राम में मंगलवार तड़के 1.40 बजे एक ट्रक के पलट जाने और इनोवा कार से टकरा जाने से दिल्ली-जयपुर राजमार्ग (एनएच -48) पर सिधरावली गांव के पास कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस के अनुसार हादसे में 1 महिला और 3 पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना उस समय हुई जब चालक समेत छह लोग इनोवा कार से उदयपुर से नोएडा जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि, मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि सभी मृतक नोएडा में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे।

बिलासपुर पुलिस थाने के थाना प्रभारी निरीक्षक अजय मलिक ने कहा, “हमने मृतक के परिवारों और घायलों को सूचित कर दिया है। प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई जारी है।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.