यूपी में कोरोना संक्रमण के 453 नये मामले आये, प्रदेश में अब तक कुल 12,06,26,874 सैम्पल की जांच की गयी

0 381

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 37,456 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 453 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 12,06,26,874 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों 1054 लोग तथा अब तक कुल 20,86,473 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 5046 एक्टिव मामले है।

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 15 अगस्त, 2022 को एक दिन में 1,56,598 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,37,15,630 तथा दूसरी डोज 14,63,49,462 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,41,32,923 तथा दूसरी डोज 1,29,95,653 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 85,73,029 तथा दूसरी डोज 73,73,116 दी गयी। कल तक 1,50,68,108 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 35,82,07,921 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.