55 ट्रेनें निरस्त, ट्रेन पकड़ने की जद्दोजहद, मासूमों संग अपनी जान से खेल रहे यात्री

0 340

लखनऊ: ठंड, कोहरे के चलते लखनऊ मंडल की 55 ट्रेनें निरस्त होने के बाद बची ट्रेनों में यात्रियों के बीच मारामारी की स्थिति है। एसी, स्लीपर कोच में वेटिंग टिकट यात्रियों का कब्जा है। ऐसे मे कंफर्म टिकट वाले भी जूझते हुए सफर करने को मजबूर हैं। भीड़ बढ़ने से लोग आरक्षित बोगियों के दरवाजे पर भी लटककर सफर कर रहे हैं। घर पहुंचने की ऐसी होड़ है कि अनारक्षित टिकट वाले शौचालयों के अंदर बैठकर सफर कर रहे हैं। चारबाग स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने की जद्दोजहद में लोग अपने साथ-साथ मासूमों की जान से भी खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

लखनऊ की 40 ट्रेनें बंद
लखनऊ मंडल के बाराबंकी-अयोध्या-शाहगंज-जफराबाद रूट पर दोहरीकरण, बाराबंकी स्टेशन की यॉर्ड रिमॉडलिंग के कारण तीन दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। कई ट्रेनों का रूट भी बदला रहेगा। इनमें बिहार, मुंबई, राजस्थान, बंगाल रूट की ट्रेनें शामिल हैं। इनमें कई ट्रेनें पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल से चलने वाली वाली है और कई ट्रेनें पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल से गुजरने वाली शामिल हैं।

29 फरवरी तक 18 रद्द
संभावित कोहरे को लेकर 18 ट्रेनें निरस्त कर दी हैं। उत्तर मध्य रेलवे जोन से गुजरने वाली 24 ट्रेनों के फेरे भी घटा दिए हैं। इनमें दिल्ली, बिहार, चंडीगढ़, प्रयागराज, उत्तराखंड, जम्मू समेत लंबी दूरी की ट्रेनें 29 फरवरी निरस्त की गई है। इससे इस रेलखंड से चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ तीन गुना बढ़ गई है।

वेटिंग 200 पार पहुंची
लखनऊ मंडल की आधे से ज्यादा नियमित ट्रेनें तीन माह के लिए रद्द हैं। इस वजह से जो ट्रेनें चल रही हैं, उनमें सीटों के लिए मारामारी है। लिहाजा दिल्ली की नियमित ट्रेनों में वेटिंग 174 और बिहार-मुंबई की ट्रेनों में वेटिंग 212 पार के टिकट मिल रहे हैं।

कानपुर-प्रयागराज रूट की ट्रेनें एक मार्च तक रद्द

कोहरे के चलते कानपुर, प्रयागराज रेलखंड से आवागमन करने वाली कई ट्रेनों को एक दिसंबर से एक मार्च तक रद्द कर दिया गया है। इनमें ट्रेन नंबर 14118 भिवानी-प्रयागराज कालिंदी एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज के बीच एक दिसंबर से 29 फरवरी तक रद्द रहेगी।वापसी में नई ट्रेन संख्या 14117 प्रयागराज-भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस दो दिसंबर से एक मार्च 2024 तक प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल के बीच रद्द कर दी गई है।

मुंबई की पुष्पक समेत कई ट्रेनों में टिकट मिलना बंद

पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में 12 दिसंबर को टिकट नहीं मिल रहे हैं। गोरखपुर एलटीटी सुपरफास्ट की स्लीपर में, कुशीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर में, कटिहार मुंबई स्पेशल के स्लीपर में और अवध एक्सप्रेस की स्लीपर में टिकट ही नहीं मिल रहे हैं। 13, 14, 15 दिसंबर को स्लीपर में 212, 160, 175 की वेटिंग हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.