गुरुग्राम में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वाले 6 गिरफ्तार

0 619

गुरुग्राम । गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट मैच पर कथित रूप से सट्टा लगाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों की पहचान गुरुग्राम के रहने वाले शिवम, योगेश, गगन, रमेश, अमित और मोनू के रूप में हुई है। आरोपियों को रविवार को गुरुग्राम की पुरी एमराल्ड बे सोसाइटी से गिरफ्तार किया गया है।

अपराध शाखा सेक्टर-39 के प्रभारी आनंद यादव ने आईएएनएस को बताया, पुख्ता जानकारी के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा और आरोपियों को तब गिरफ्तार किया जब वे कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे थे।

पुलिस ने इनके कब्जे से 12 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और एक एलईडी टीवी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, छापे के दौरान उन्होंने देखा कि एक आरोपी एक रजिस्टर में खेल के बारे में एंट्री कर रहा था, जबकि उसके साथी ने फोन पर रेट के बारे में बताया।

संदिग्धों के खिलाफ गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क थाने में जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.