AAP का आरोप- दिल्ली नगर निगम में 6000 करोड़ का हुआ घोटाला

0 627

आम आदमी पार्टी (AAP) ने नगर निगम में शासन कर रही भाजपा पर टोल टैक्स कंपनी से सांठगांठ कर करीब 6000 करोड़ का घोटाला करने का आरोप लगाया है. कंपनी को 1200 करोड़ रुपए सालाना की दर से पांच साल का ठेका दिया गया था। पहले साल में पैसा देने के बाद कंपनी ने अगले साल से सिर्फ 10 फीसदी तो कभी 20 फीसदी ही दिया। लेकिन कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय ठेका जारी रखा गया।

2021 में यही ठेका शाहकर ग्लोबल लिमिटेड नाम की कंपनी को सिर्फ 786 करोड़ में दिया गया था, जो एमसीडी को महज 250 करोड़ देती है। पाठक (AAP) ने कहा कि बीजेपी ने कोरोना काल के नाम पर नई कंपनी को 83 करोड़ रुपये की छूट दी. सांठगांठ के बिना संभव है। बढ़ती महंगाई के हिसाब से कॉन्ट्रैक्ट पहले से ज्यादा पैसा होना चाहिए। माना गया था।

लेकिन यहां इसके उलट इसे और कम कर दिया गया। इतना ही नहीं बीजेपी ने कोरोना काल के नाम पर नई कंपनी को 83 करोड़ रुपये की छूट दी. इसमें काफी भ्रष्टाचार किया गया है। आम आदमी पार्टी ने मामले की जांच की मांग करते हुए कहा कि अगर ईमानदारी से जांच हुई तो बीजेपी के बड़े नेता जेल में नजर आएंगे.

 

यह भी पढ़े:गर्मियों में खाएं कच्‍ची प्‍याज, धूप की कालिमा और कब्ज समेत कई बीमारियां होंगी दूर

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.