7000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाले Vivo 5G फोन की कीमत में बड़ी कटौती, ₹39 हजार से भी कम में खरीदने का मौका!
नई दिल्ली: दमदार बैटरी, हाई-रेजोल्यूशन कैमरा और तेज प्रोसेसर वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए Vivo का एक फोन आकर्षक डील लेकर आया है। Vivo V70 FE 5G पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट की ओर से 17 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 200MP का मुख्य कैमरा और मीडियाटेक का दमदार प्रोसेसर मिलता है। बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स का लाभ उठाकर इसकी प्रभावी कीमत और कम की जा सकती है।
Vivo V70 FE पर मिल रहा 17% तक का डिस्काउंट
कीमत की बात करें तो Vivo V70 FE की बताई गई एमआरपी 53,999 रुपये है, जबकि फ्लिपकार्ट पर इसे 44,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस तरह फोन पर सीधे 17 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है।
इसके अलावा बैंक ऑफर्स के जरिए भी बचत का मौका है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5,575 रुपये तक की छूट का लाभ मिल सकता है। वहीं, एचडीएफसी और एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर 3,500 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 39,800 रुपये तक की छूट और 3,500 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। सभी ऑफर्स को मिलाकर फोन की प्रभावी कीमत 39,424 रुपये तक पहुंच सकती है। हालांकि, एक्सचेंज में मिलने वाली रकम पुराने फोन के मॉडल और उसकी स्थिति पर निर्भर करेगी। बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स की पात्रता के अनुसार वास्तविक कीमत अलग हो सकती है।
6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट
Vivo V70 FE में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है, जबकि पीक ब्राइटनेस 1,900 निट्स है। इससे तेज रोशनी में भी स्क्रीन पर कंटेंट देखने में सुविधा मिलती है।
फोन में 4nm तकनीक पर आधारित MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB और 12GB LPDDR5 रैम के विकल्प मिलते हैं। स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB UFS 3.1 का विकल्प उपलब्ध है।
200MP कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा
कैमरा इस स्मार्टफोन की प्रमुख खूबियों में शामिल है। इसके पिछले हिस्से में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट वाला 200MP का मुख्य कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में ऑटोफोकस सपोर्ट वाला 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। ऐसे में फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए यह फोन एक विकल्प हो सकता है।
7000mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग
फोन की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 7000mAh की बैटरी शामिल है। इसमें 90W फ्लैशचार्ज तकनीक का सपोर्ट दिया गया है, जिससे बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज किया जा सकता है।
सुरक्षा के लिए इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इसके अलावा धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है।