अब तक कितने लोगों ने लिया आयुष्मान भारत योजना का लाभ? सरकार ने बताया आंकड़ा

0 378

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने मंगलवार को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। सरकार ने बताया है कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 31 जनवरी 2025 तक 8.5 करोड़ से अधिक उपचार करवाये हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब देते हुए ये जानकारी दी है। आयुष्मान भारत योजना 4.2 करोड़ इलाज सरकारी अस्पतालों में और 4.3 करोड़ इलाज निजी अस्पतालों में कराये गये हैं।

किन राज्यों में नहीं है आयुष्मान भारत?
देश में पश्चिम बंगाल और राष्ट्रीय राजधानी को छोड़कर सभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश इस योजना के तहत शामिल हो गए हैं। नड्डा ने कहा कि एबी-पीएमजेएवाई ट्रस्ट माध्यम, बीमा माध्यम और मिश्रित (हाईब्रिड) माध्यम से लागू की जाती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 25 राज्य ट्रस्ट माध्यम से, सात बीमा माध्यम से और दो राज्य हाईब्रिड माध्यम से यह योजना लागू की जा रही है।

जानें इस योजना के बारे में
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना केंद्र सरकार की एक अहम योजना है। इस योजना के तहत लोगों को प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर दिया जाता है। देश में इस योजना के करीब 55 करोड़ लाभार्थी हैं। योजना के तहत 12.37 करोड़ परिवारों को लाभ मिल रहा है।

70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गो को भी फायदा
स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बताया है कि हाल ही में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का विस्तार 70 वर्ष से ऊपर के छह करोड़ बुजुर्गो को दिया गया है। ये 4.5 करोड़ परिवारों से संबंधित है। आयुष्मान योजना का कवर देने वक्त बुजुर्ग लाभार्थी का सामाजिक आर्थिक दर्जा नहीं देखा जाता। योजना के तहत बुजुर्गों को वय वंदना कार्ड दिया जाता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.