PM मोदी आज से फिर गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर, सूरत और नवसारी में लखपति दीदियों से करेंगे बात

0 134

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां आज 7 और 8 मार्च को गुजरात जाएंगे। वहीं वे दो दिन गुजरात में ही रहेंगे। इस दौरान वे सूरत और नवसारी जिलों में कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। इस बाबत PM मोदी सूरत में एक सभा को संबोधित करेंगे। यह सभा लिंबायत इलाके के नीलगिरी ग्राउंड में होना है। जी हां, प्रधानमंत्री शुक्रवार और शनिवार को गुजरात तथा केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नागर हवेली के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जिस दौरान वह आठ मार्च को वानसी बोरसी गांव में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे।

जानकारी दें कि प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में कई बार गुजरात के दौरे पर जा चुके हैं। आज का यह दौरा भी उसी कड़ी का हिस्सा है। बीते 1 मार्च 2025 को भी वे गुजरात गए थे। वे तीन दिन तक गुजरात में ही रहे थे। इस दौरान उन्होंने सौराष्ट्र के कई जिलों का दौरा किया था। उन्होंने जामनगर में ‘वनतारा’ का उद्घाटन भी किया था। ‘वनतारा’ रिलायंस फाउंडेशन का वन्यजीव बचाव केंद्र है। उन्होंने गिर अभयारण्य में सफारी का आनंद लिया। उन्होंने सोमनाथ मंदिर में पूजा भी की थी।

बताते चलें कि , कल यानी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुजरात के नवसारी जिले में प्रधानमंत्री मोदी ने जिस विशाल कार्यक्रम को संबोधित करेंगे उसकी सुरक्षा व्यवस्था की कमान केवल महिला पुलिसकर्मियों के हाथों में होगी। उन्होंने कहा कि, देश में यह पहली ऐसी पहल होगी। इस बाबत राज्य के गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि, ‘‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुजरात पुलिस एक अनूठी पहल कर रही है। भारत के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की पूरी सुरक्षा व्यवस्था महिला पुलिसकर्मी ही संभालेंगी – नवसारी के वानसी बोरसी गांव में हेलीपैड पर उनके आगमन से लेकर कार्यक्रम स्थल तक।” वहीं सांघवी ने यह भी कहा कि, महिला पुलिसकर्मियों में IPS अधिकारी एवं आरक्षी शामिल होंगी।

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में 2,100 से अधिक आरक्षी, 187 उप-निरीक्षक, 61 पुलिस निरीक्षक, 16 पुलिस उपाधीक्षक, पांच पुलिस अधीक्षक, एक पुलिस महानिरीक्षक और अतिरिक्त डीजीपी रैंक की एक अधिकारी समेत सभी महिला पुलिसकर्मी उस दिन सुरक्षा संभालेंगी। वहीं वरिष्ठ महिला IPS अधिकारी और गृह सचिव निपुणा तोरावाने सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगी। कहा जा रहा है कि, यह पहल महिला दिवस पर दुनिया को एक मजबूत संदेश देगी और यह भी बताएगी कि गुजरात को एक सुरक्षित राज्य बनाने में महिलाएं किस तरह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.