‘भाजपा सरकार के हटने पर नया संशोधन लाएंगे’, वक्फ बिल को लेकर बोलीं CM ममता बनर्जी

0 272

नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया वक्फ संशोधन विधेयक गुरुवार को लोकसभा से पास हो गया है। इस बिल को लेकर बुधवार को पूरे दिन बहस चली और गुरुवार को आधी रात वोटिंग हुई। बिल के पक्ष में 288 और बिल के विपक्ष में 232 वोट पड़े। इसके साथ ही लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पास हो गया है। सत्ताधारी दल इस बिल को अल्पसंख्यकों के लिए लाभकारी बता रहा है तो वहीं, विपक्षी दल बिल की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। इन सब के बीच अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी भाजपा पर निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने कहा है कि भाजपा ने देश को बांटने के लिए वक्फ (संशोधन) विधेयक पेश किया है।

हम नया संशोधन लाएंगे- ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा- ‘‘जब मौजूदा सरकार को हटाकर नई सरकार बनेगी तो हम भाजपा द्वारा लाए गए इस वक्फ विधेयक को निष्प्रभावी करने के लिए एक नया संशोधन लाएंगे। भाजपा देश को बांटने के लिए यह वक्फ विधेयक लाई है।’’

वे फूट डालो और राज करो में विश्वास करते हैं- भाजपा
इससे पहले सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को भी एक बयान में भाजपा पर विभाजनकारी एजेंडा लागू करने का आरोप लगाया था और पार्टी की आलोचना की थी। ममता ने कहा था- ‘‘मेरे सांसद वक्फ मुद्दे पर बोलने के लिए दिल्ली में मौजूद हैं। जुमला पार्टी का एक ही एजेंडा है – देश को बांटना। वे फूट डालो और राज करो में विश्वास करते हैं।’’

पक्ष और विपक्ष ने क्या तर्क दिए?
सत्ताधारी एनडीए के नेताओं ने वक्फ संशोधन विधेयक का पुरजोर बचाव किया और इसे अल्पसंख्यकों के लिए लाभकारी बताया है। वहीं, विपक्षी दलों ने इस बिल की निंदा की है और वक्फ संशोधन विधेयक को मुस्लिम विरोधी करार दिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.