गौतमबुद्धनगर में 2 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं से परास्नातक तक के युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका

0 33

गौतमबुद्धनगर: जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार पाने का अवसर मिलने जा रहा है। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 2 नवंबर 2026 को दनकौर स्थित श्री द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें मैन्युफैक्चरिंग, बीपीओ/केपीओ, बैंकिंग एवं फाइनेंस, फिनटेक, ई-कॉमर्स और डिजिटल क्षेत्र की कंपनियों के शामिल होने की संभावना है।

जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने बताया कि रोजगार मेले में डिक्सन, डीएस फूड्स, आर्या फैशन और एडीजे इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड सहित जनपद की कई प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इसके अलावा मारुति कार के लिए भर्ती करने वाली कंपनी भी मेले में शामिल होगी। इस भर्ती में बीएससी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 5 लाख रुपये से अधिक का वार्षिक पैकेज पाने का अवसर मिल सकता है।

10वीं से परास्नातक तक के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

जिला सेवायोजन अधिकारी के अनुसार, रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक और परास्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग पदों पर रिक्तियां उपलब्ध रहेंगी। इसमें 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के पात्र बेरोजगार युवक-युवतियां हिस्सा ले सकते हैं।

रोजगार मेले से पहले पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी

इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में शामिल होने से पहले रोजगार संगम पोर्टल पर जॉब सीकर के रूप में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसके लिए अभ्यर्थी ROJGARSANGAM.UP.GOV.IN पर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

पंजीकरण के बाद अभ्यर्थियों को 2 नवंबर को निर्धारित समय पर अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों और बायोडाटा के साथ श्री द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज, दनकौर पहुंचना होगा। वहां वे अपनी शैक्षिक योग्यता और प्रतिभा के अनुसार कंपनियों में साक्षात्कार देकर रोजगार पाने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.