तहव्वुर राणा के भारत पहुंचते ही लाल किला-जामा मस्जिद को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर खुफिया एजेंसियां

0 205

नई दिल्ली : 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को आज अमेरिका से भारत लाया गया है। उसे विशेष विमान से लाया गया है। दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उसके विमान की लैंडिंग से पहले लाल किला और जामा मस्जिद को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसे लेकर खुफिया एजेंसिया अलर्ट पर हैं। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।

तहव्वुर राणा के दिल्ली लाए जाने के बीच लाल किला और जामा मस्जिद को बम से उड़ाने की धमकी भरा कॉल आया। धमकी भरा फोन आते ही दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियां एक्टिव हो गईं। दिल्ली पुलिस के अनुसार, जांच एजेंसियों ने दोनों जगहों के चप्पे-चप्पे पर चेकिंग की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। दिल्ली पुलिस ने इस कॉल को फर्जी बताया।

दिल्ली दमकल विभाग के अफसर ने बताया कि स्मारक कैंपस में गुरुवार सुबह 9.03 बजे बम होने की जानकारी मिली। टीमें आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचीं और कोने-काने की जांच पड़ताल की। चेकिंग के दौरान कहीं से कुछ भी संदिग्ध चीजें नहीं मिलीं। अब पुलिस पता लगा रही है कि किसने फोन किया? उसे खोजा जा रहा है।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की कोशिश के बाद यूएस की अदालत ने मुंबई अटैक के आरोपी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण का आदेश दिया। उसे कड़ी सुरक्षा में अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। थोड़ी देर में वह दिल्ली पहुंच जाएगा। इसके बाद एनआईए की ओर से राणा को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां उसकी रिमांड मांगी जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.