पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड करते ही पुलिस कमिश्नर से गैंगरेप केस का हिसाब मांगा

0 302

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरते ही अगवानी के लिए हवाई पट्टी पर मौजूद वाराणसी के पुलिस कमिश्नर, मंडल आयुक्त और कलेक्टर से वाराणसी गैंगरेप केस की पूरी जानकारी ली। हवाई अड्डा पर पीएम मोदी तीनों अफसरों से अलग में इस केस को लेकर बात करते दिखे। वाराणसी में 19 साल की एक लड़की के साथ 23 लड़कों ने 6 दिनों तक बारी-बारी से अलग-अलग जगहों पर रेप किया है। 29 मार्च को लड़की को उसका एक दोस्त ले गया था, जिसने सबसे पहले उसका बलात्कार किया। उसके बाद लड़के और जगह बदलते रहे और अगले 6 दिनों तक 23 लड़कों ने शरीर नोंचा। पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से पूर्वांचल को 44 विकास योजनाओं की सौगात देने आज अपने लोकसभा क्षेत्र के 50वें दौरे पर पहुंचे हैं। निर्धारित समय से 24 मिनट पहले काशी पहुंच गए पीएम मोदी ने हवाई पट्टी पर अपने स्वागत में खड़े पुलिस और प्रशासन दोनों के कमिश्नर और डीएम से अलग में इस केस की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने सभी दोषियों को चिह्नित करते हुए उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश अफसरों को दिया है। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न होने की हिदायत दी है और पदाधिकारियों को इस दिशा में व्यापक व्यवस्था सुनिश्चिति करने का आदेश भी दिया है।

12 नामजद और 11 अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ है गैंगरेप का केस
पीड़ित लड़की पांडेयपुर इलाके की रहने वाली है और स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिले की तैयारी कर रही थी। पीड़िता की मां ने कहा कि उनकी डरी-सहमी बेटी रास्ता भटक गई और एक हैवान से छूटकर घर पहुंचाने की आस में दूसरे हैवान के हाथ लगती रही। 29 मार्च को सहेली के घर से लौटते समय लड़को को राज विश्वकर्मा नाम का दोस्त मिला। राज उसे लंका के एक कैफे में ले गया और रेप किया। 30 मार्च को समीर, 31 मार्च को आयुष, सोहेल, दानिश, अनमोल, साजिद, जाहिद, 1 अप्रैल को साजिद के साथ चार दोस्त, 2 अप्रैल को राज खान (मना करने पर रेप नहीं किया), 3 अप्रैल को दानिश, शोएब और अन्य ने उसका बलात्कार किया। इस दौरान लड़की दो बार एक सहेली के घर पर भी रुकी लेकिन घर आने के रास्ते से भी किसी और लड़के ने उठा लिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.