Weather News: दिल्ली से तमिलनाडु तक बदलेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट; जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

0 417

नई दिल्ली: देशभर में गर्मी के प्रचंड तेवरों के बीच मौसम ने नई करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक कई राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश और तेज हवाओं के कारण गर्मी की तपिश से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल सहित दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग ने कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है।

देश के पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम की करवट देखने को मिलेगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का असर दिखेगा। वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का अनुमान है। इस बदलाव से तापमान में गिरावट आ सकती है। बंगाल, ओडिशा और झारखंड के मैदानी क्षेत्रों में भी आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है।

दिल्ली और मध्य भारत में बदलेगा मौसम

दिल्ली में 12 और 13 अप्रैल को गरज के साथ बारिश का अनुमान है जिससे अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आस-पास रह सकता है। बारिश के चलते राजधानी में गर्मी से राहत मिलेगी। मध्य प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भोपाल, जबलपुर समेत कई हिस्सों में बादल छाए रहे और हल्की बारिश के साथ तेज धूल भरी आंधी चली। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है जिससे तापमान में गिरावट आई है।

दक्षिण भारत में भी राहत की उम्मीद

तमिलनाडु में 12 से 14 अप्रैल के बीच बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। वेल्लोर और मदुरै जैसे शहरों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन अब बादल और बारिश से राहत मिल सकती है। वहीं आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और कर्नाटक के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम की वजह से बादल छाए रह सकते हैं, जिससे गर्मी का असर कम होगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.