पाकिस्तान अपनी हरकतों से नहीं आ रहा बाज, भारत को उकसाने का कर रहा काम; पांचवे दिन भी सीजफायर का किया उल्लंघन

0 295

पहलगाम : जम्मू-कशमीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हालात अभी सामान्य हो ही नहीं पाया है कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर यानी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान ने बीते सोमवार और मंगलवार की रात पांचवीं बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करने का काम किया है। ऐसे में भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान ने कुपवाड़ा और बारामूला समेत कई जगहों पर फायरिंग की है।

पाकिस्तान लगातार सीजफायर का कर रही उल्लंघन
लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान ने सोमवार और मंगलवार की रात बारामूला और कुपवाड़ा के साथ-साथ अखनूर की चौकियों की ओर फायरिंग कर दी। पाकिस्तानी सेना की ओर से हल्की फायरिंग की गई तब तक भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दे दिया। ध्यान देने वाली बात यह है कि पाकिस्तान ने इससे पहले तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर में फायरिंग की थी।

भारतीय सेना ने आतंकियों के खिलाफ शुरू किआ अभियान
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। जम्मू-कश्मीर में कई स्थानीय आतंकियों के घरों को बम से उड़ा दिया गया है। कई के घरों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही भारतीय सेना कई इलाकों में तलाशी अभियान भी चला रही है। सेना ने बैसरन घाटी से सटे कोकरनाग के जंगल को घेर लिया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद यहां आतंकियों का एक समूह देखा गया था। सेना उनकी तलाश कर रही है।

भारत से डरा पाकिस्तान दूसरे देशों से मदद की लगा रहा गुहार?
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान भारत से डरा हुआ है। पाकिस्तान तुर्की समेत कई देशों से फोन कॉल के जरिए बात कर मदद मांगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तुर्की का एक सीक्रेट विमान पाकिस्तान पहुंचा है। खबर है कि पाकिस्तान ने इसके जरिए गोला-बारूद मंगवाया है। आपको बता दें कि दुनिया में अब कुछ ही देश ऐसे बचे हैं, जो पाकिस्तान के आतंकवाद का समर्थन करने का काम करते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.