हर नागरिक की चिंता यही है मेरा संकल्प, यही सशक्त समाज की ओर एक कदम : डॉ प्रियंका मौर्य

0 1,063

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य लगातार पीड़ितों की मदद के लिए काम कर रही हैं। पीड़ितों की सुनवाई के साथ ही वो लगातार अस्पतालों का भी दौरा कर रही हैं, जहां वो लोगों से बातचीत कर उनकी सुविधाओं के बारे में जानकारी ले रही हैं। इसके साथ ही अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दे रही हैं।

आजमगढ़ पहुंचने के बाद डॉ. प्रियंका मौर्य मंडलीय जिला चिकित्सालय और सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों की सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दिया। वहां के डॉक्टरों से बातचीत कर उन्हें कई दिशा निर्देश भी दिए।

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, हर नागरिक की चिंता-यही है मेरा संकल्प, यही है सशक्त समाज की ओर एक कदम। आजमगढ़ प्रवास के दौरान मंडलीय जिला चिकित्सालय और सदर अस्पताल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से प्रदान की जा रही सुविधाओं के विषय में फीडबैक लिया एवं पाए गए कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.