अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्त दिवस पर बोली CM रेखा गुप्ता, ‘नशे को खत्म करने के लिए टीम बनाकर करना होगा काम’

0 198

नई दिल्ली: जब से दिल्ली में रेखा गुप्ता की सरकार बनी है। तब से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने अलग ही रुप में नजर आ रही है। कभी रात को सड़कों पर उतर कर सड़क निरीक्षण कर रही है तो कभी अवैध तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चला कर चर्चाओं में आ रही है। तो वहीं आज यानी कि गुरुवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। जहां सीएम रेखा गुप्ता ने सभी को नशा मुक्त अभियान से जुड़ने की शपथ दिलाई। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा नशे को खत्म करने के लिए हम सभी को एक टीम बनाकर मिलकर काम करना होगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “इस वर्ष 2025 में हमारी दिल्ली पुलिस ने नशे के कारोबार में शामिल 1100 लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और जितनी भी नशीली दवाएं मिलीं, उन्हें जब्त किया है। सरकार, पुलिस, समाज सब इसे खत्म करने के काम में लगे हैं लेकिन हम सभी को एक टीम बनाकर मिलकर काम करना होगा। मेरा मानना है कि जब हम सब मिलकर काम करेंगे, तो समाज से नशे की बुराई पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।”

बता दें हर साल 26 जून को विश्व स्तर पर नशा विरोधी दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य नशे से मुक्त समाज के लिए कार्रवाई और सहयोग को मजबूत करना है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.