बिहार: कई जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, अगले 48 घंटे के लिए भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

0 208

पटना: भारतीय मौसम विभाग ने बिहार में अगले 48 घंटों तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। आईएमडी ने कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। स्थानीय नागरिकों को हालातों पर नजर बनाए रखनी है और जल भराव होने पर सुरक्षित स्थानों की तरफ प्रस्थान करने के लिए तैयार रहना होगा। इससे पहले मौसम विभाग ने 13 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया था।

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में दोबारा मानसून सक्रिय हो चुका है। यहां पिछले कुछ दिनों से काफी गर्मी पड़ रही थी। ऐसे में मानसून के दोबारा सक्रिय होने से गर्मी से राहत जरूरी मिलेगी। हालांकि, मूसलाधार बारिश होने पर जल जमाव से परेशानी हो सकती है।

20 जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बिहार के 20 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिन में राज्य का अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री तक कम हो सकता है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने बिहार के उत्तर पश्चिम और दक्षिणी इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और नवादा जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.