पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बना VSERV Infosystem, ‘एक पेड़ VSERV के नाम’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण का आयोजन

0 429

लखनऊ: वी-सर्व (VSERV) के फ़ाउंडेशन डे कार्यक्रम के अंतर्गत आज एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन नोएडा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (IPS) श्री राजीव नारायण मिश्रा द्वारा किया गया।

उद्घाटन अवसर पर पीटीआई के पूर्व वरिष्ठ पत्रकार श्री एस.एन. शुक्ला ने श्री मिश्रा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और कार्यक्रम का शुभारंभ करने की अनुमति ली। इसके उपरांत श्री मिश्रा ने स्वयं पहला पौधा लगाकर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वी-सर्व के सीईओ श्री साजिद अहमद ने की तथा संचालन कंपनी के सीओओ श्री रमन शुक्ला द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कंपनी ने नोएडा की ग्रीन बेल्ट में लगभग 200 पौधे लगाए। साथ ही, वी-सर्व के विभिन्न क्षेत्रीय और अन्य कार्यालयों में भी वृक्षारोपण किया गया। कंपनी के कर्मचारियों ने मिलकर अलग-अलग स्थानों पर लगभग 1000 पौधे लगाए।

इस मौके पर वी-सर्व के लखनऊ क्षेत्रीय निदेशक श्री नीरज कुमार ओझा ने कहा कि “पर्यावरण के लगातार दोहन से जो अस्थिरता उत्पन्न हो रही है, उसका एकमात्र विकल्प व्यापक वृक्षारोपण ही है। वृक्षारोपण से ही पर्यावरण संरचना का संरक्षण संभव है।” श्री ओझा ने इस अवसर पर लखनऊ में आम का पौधा लगाकर अभियान को गति दी।

इस अभियान का उद्देश्य “हरित भारत – समृद्ध भारत” के संकल्प को साकार करना है। कंपनी का मानना है कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सबसे प्रभावी कदम है और इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए यह अभियान आगामी 14 सितम्बर तक लगातार जारी रहेगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.