Youtube, Facebook और X पर लगा बैन, 26 सोशल मीडिया साइट्स भी हुई बंद

0 162

नई दिल्ली: नेपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण को मेटा और एक्स सहित 26 सोशल मीडिया वेबसाइटों को देश में ब्लॉक करने का आदेश दिया है। संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रवक्ता गजेंद्र ठाकुर ने एएनआई को फ़ोन पर बताया कि मंत्रालय ने सभी सोशल मीडिया को नेपाल में रजिस्ट्रेशन कराने का अल्टीमेटम दिया था। आज हुई एक बैठक में नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण को आज से प्रभावी 26 सोशल मीडिया वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है।

इसके अलावा टिकटॉक, वाइबर और तीन अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म को नेपाल में काम करने की अनुमति होगी क्योंकि उन्होंने सरकार के साथ रजिस्ट्रेशन कराया है, नेपाल सरकार कंपनियों से देश में एक संपर्क कार्यालय या केंद्र स्थापित करने का अनुरोध कर रही है, सरकार ने संसद में एक विधेयक पेश किया है जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म का उचित प्रबंधन, ज़िम्मेदारी और जवाबदेही सुनिश्चित हो। हालांकि अभी तक संसद में पूरी तरह से बहस नहीं हुई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.