जनगणना-2027: गौतमबुद्धनगर के DM ने खुद भरी स्वगणना, 30 नवंबर तक ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे परिवार का ब्योरा
गौतमबुद्धनगर: जनगणना-2027 के तहत गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में ऑनलाइन स्वगणना की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान उन्होंने जिले के लोगों से भी अपील की कि वे 16 से 30 नवंबर 2026 के बीच अपनी और अपने परिवार की जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर दर्ज कराएं और राष्ट्रीय जनगणना अभियान में भागीदारी निभाएं।
जिलाधिकारी ने बताया कि स्वगणना के लिए भारत सरकार का आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in उपलब्ध है। जनपदवासी इस पोर्टल पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपने और परिवार के सदस्यों का विवरण ऑनलाइन भर सकते हैं।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) और जिला जनगणना अधिकारी अजीत कुमार सिंह, जेवर के चार्ज अधिकारी प्रतीक चौहान तथा जनगणना जिला प्रभारी उत्कर्ष पांडेय मौजूद रहे।