आतंकी साजिश मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, 5 राज्यों और जम्मू-कश्मीर में ताबड़तोड़ छापेमारी

0 281

श्रीनगर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी साजिश से जुड़े मामले में सोमवार को जम्मू-कश्मीर और पांच राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। अधिकारियों के अनुसार, कम से कम 22 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की गई है।

जम्मू-कश्मीर में एनआईए की टीमें बारामूला, कुलगाम, अनंतनाग और पुलवामा जिलों में सक्रिय रहीं। सोमवार सुबह बारामूला के जंगम गांव में रशीद लोन के घर पर भी छापेमारी हुई। छापों के दौरान कई जगहों से मोबाइल फोन और संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए गए हैं। हालांकि, इस पर एनआईए ने अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

गौरतलब है कि इससे पहले जून में भी एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में 32 ठिकानों पर छापेमारी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही जम्मू-कश्मीर का दौरा करने वाले हैं, ऐसे में एजेंसी की यह कार्रवाई और अहम हो गई है।

इसी बीच बिहार में एनआईए को बड़ी सफलता मिली है। गोपालपुर में शुक्रवार को छापेमारी के दौरान खालिस्तानी आतंकी शरणजीत कुमार उर्फ शनी को गिरफ्तार किया गया। शरणजीत पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला का रहने वाला है और स्वर्ण मंदिर ग्रेनेड अटैक मामले में आरोपी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.