मॉरीशस सिविल सेवकों का अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल गौतमबुद्धनगर पहुंचा

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में जिला प्रशासन संग हुआ संवाद

0 133

गौतमबुद्ध नगर: मॉरीशस मध्य करियर सिविल सेवकों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने आज जनपद गौतमबुद्धनगर का भ्रमण किया। मॉरीशस देश के साथ प्रथम बार हुई सिविल सेवकों की ट्रेनिंग में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंचकर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सार्थक संवाद स्थापित किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मेधा रूपम एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी सहित अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट विवेक भदौरिया, तहसीलदार जेवर प्रतीक चौहान, उपयुक्त उद्योग अनिल कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार तथा सहकारिता विभाग से आलोक रंजन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।
भ्रमण के दौरान अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने जिले की प्रशासनिक रूपरेखा, कार्यशैली, विकास मॉडल तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी विस्तार से प्राप्त की। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने स्मार्ट सिटी मिशन, औद्योगिक विकास, बुनियादी ढांचा सुदृढ़ीकरण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार जैसे क्षेत्रों में चल रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।
प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन द्वारा लागू की गई ई-गवर्नेंस व्यवस्था, डिजिटल सेवाएं, त्वरित शिकायत निस्तारण प्रणाली तथा निवेशकों के लिए सिंगल विंडो सुविधा की विशेष सराहना की और इसे सुशासन एवं पारदर्शी प्रशासन का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
संवाद के दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने आपसी सहयोग, अनुभवों के आदान-प्रदान तथा प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय नोएडा एयरपोर्ट एवं इंटरनेशनल ट्रेड फेयर की जानकारी भी साझा की गई।
कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल को गौतम बुद्ध की प्रतिमा स्मृति स्वरूप भेंट की। वहीं एनसीजीजी भारत सरकार की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हिमान्शी रस्तोगी ने जिलाधिकारी को मेमेंटो भेंट किया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.