BJP से समझौता नहीं करेंगे, उमर अब्दुल्ला बोले- मुझे इस्तीफा देना मंजूर होगा

0 155

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (CM Omar Abdullah) ने कहा कि बीजेपी (BJP) के साथ सरकार बनाने के बजाय इस्तीफा (Resign) देना पसंद करेंगे. उन्होंने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए इनके साथ सरकार नहीं बनाएंगे. दक्षिण कश्मीर में एक सार्वजनिक रैली आयोजित की गई. वहां पर पहुंचे उमर अब्दुल्ला ने अपने पार्टी विधायकों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि यह संभव है कि अगर हमने बीजेपी को सरकार में शामिल किया होता, तो हमें तुरंत राज्य का दर्जा मिल जाता.

उमर अब्दुल्ला ने कहा पार्टी विधायकों से सवाल पूछते हुए कहा कि लेकिन, क्या आप इसके लिए समझौता करने को तैयार हैं? क्योंकि मैं नहीं हूं.’ अगर आप तैयार हैं, तो मुझे जरूर बताएं. अगर राज्य का दर्जा पाने के लिए बीजेपी को सरकार में शामिल करना जरूरी है, तो कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करें. उन्होंने कहा कि दूसरे विधायक को मुख्यमंत्री बनाएं और बीजेपी के साथ सरकार बनाएं. मैं ऐसी सरकार बनाने को तैयार नहीं हूं. अगर मुझे जम्मू-कश्मीर को राज्य के रूप में देखने के लिए इंतजार करना पड़े, तो मैं इंतजार करूंगा.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.