जबलपुर में दशहरा चल समारोह के दौरान अचानक होने लगी फायरिंग, मची भगदड़

0 250

जबलपुर: जबलपुर के कांचघर चौक में दशहरा चल समारोह में के दौरान दो गुटों के बीच फायरिंग की खबर है। अचानक हुई फायरिंग से समारोह में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाकर इधर उधर भागने लगे। दरअसल, कांचघर चौक पर बीजेपी और कांग्रेस के मंच आजू-बाजू में लगे हुए थे। दोनों ओर से मंच संचालन के दौरान अचानक गोली चलने लगी। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त कांग्रेस के विधायक पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया और बीजेपी के पूर्व विधायक अंचल सोनकर भी मंच पर मौजूद थे।

कांचघर इलाके में हुई घटना
बताया जाता है कि बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आपस में कहासुनी हुई और फिर आपस में भिड़ंत हो गई। इसी दौरान फायरिंग होने लगी। घमापुर थाना अंतर्गत कांचघर इलाके में यह घटना हुई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जब जोश आता है तो थोड़ी बहुत तनातनी हो जाती है। फिर बीच में पुलिस आ गई। दोनों के बीच आपसी संवाद हुआ। और दोनों तरफ के कार्यकर्ताओं ने विवाद का पटाक्षेप कर दिया है। शांतिपूर्ण तरीके से दशहरा विर्सजन समारोह संपन्न हो गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.