यूपी के नोएडा में बड़ा हादसा, लोगों से भरी पिकअप वैन पलटी, कई लोग पुल से नीचे गिरे

0 1,508

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर (नोएडा) से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, शहर के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के हिंडन पुल और एफएनजी एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले फ्लाईओवर पर एक पिकअप वैन रेलिंग से टकरा गयी। इस कारण पिकअप वैन पलट गई जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग पुल से नीचे गिर गए। इसके अलावा कई लोग वाहन के नीचे भी दब गए। नोएडा में हुए इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत और 18 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।

कैसे हुआ हादसा?
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, नोएडा में ये दर्दनाक हादसा रविवार की शाम को हुआ है। एक पिकअप वैन जो लोगों से भरी हुई थी वह हिंडन पुल और एफएनजी एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले फ्लाईओवर पर पहले रेलिंग से टकरा गयी। इस कारण पिकअप वैन में बैठे 6 लोग पुल से नीचे गिर गए। इसके अलावा कई लोग वाहन के नीचे दब भी गए। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 लोगों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने क्या बताया?
नोएडा में हुए इस हादसे के बारे में पुलिस की ओर से भी जानकारी सामने आई है। उन्होंने बताया है कि हादसे का शिकार हुए लोग हिंडन नदी में मां काली की मूर्ति विसर्जित करके पिकअप वैन पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। वैन पर सवार सभी लोग मूलरूप से पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। मूर्ति का विसर्जन कर के लौटते समय एफएनजी एक्सप्रेसवे पर ये हादसा हो गया। पुलिस के मुताबिक, घायलों को बिसरख, नोएडा व आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.