विश्व मत्स्यिकी दिवस पर 40 मत्स्य पालकों को मिली योजनाओं की जानकारी! 13 किसानों का पोर्टल पर पंजीकरण, एक को दुर्घटना बीमा का लाभ

0 44
गौतमबुद्धनगर: विश्व मत्स्यिकी दिवस के अवसर पर दादरी तहसील के ग्राम छपरौला में जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। इसमें करीब 40 मत्स्य पालकों ने हिस्सा लिया और मत्स्य पालन से जुड़ी गतिविधियों के साथ केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। शिविर के दौरान 13 मत्स्य पालकों और मत्स्य गतिविधियों से जुड़े किसानों का राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म (NFDP) पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया।

13 मत्स्य पालकों को मिला पंजीकरण प्रमाण पत्र

प्रभारी मत्स्य अधिकारी एवं मत्स्य निरीक्षक हरिशंकर त्रिपाठी ने बताया कि शिविर में विभाग और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से कुल 13 लोगों का एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीकरण किया गया। पंजीकृत किसानों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इसके अलावा एक मत्स्य पालक को मछुआ दुर्घटना बीमा और एक किसान को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का लाभ दिया गया।

मत्स्य पालन से आय और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

शिविर में मत्स्य पालकों और किसानों को मत्स्य पालन को आजीविका के बेहतर माध्यम के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्हें बताया गया कि इससे आय बढ़ाने के साथ-साथ मत्स्य पालन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के जरिए स्वरोजगार के अवसर भी विकसित किए जा सकते हैं।

सरकारी योजनाओं और पंजीकरण प्रक्रिया की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित मत्स्य विभाग की योजनाओं, उनके लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को आधुनिक मत्स्य पालन गतिविधियों से जुड़ने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

शिविर का उद्देश्य मत्स्य पालकों और किसानों को विभागीय योजनाओं से जोड़ना, पंजीकरण को बढ़ावा देना और मत्स्य क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाकर आय के नए अवसर उपलब्ध कराना रहा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.