Singer KK Death News: मौत के बाद केके के चेहरे पर मिले चोट के निशान, पुलिस ने दर्ज़ किया मामला

0 695

Singer KK Death News: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके का बीते मंगलवार कोलकाता में लाइव कंसर्ट के बाद निधन हो गया। बताया जा रहा है की वह कंसर्ट के बाद अपने होटल रूम में लौट रहे थे। इस दौरान वह सीढ़ियों पर बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हालांकि अभी सिंगर केके (Singer KK) की मौत का असल कारण सामने नहीं आया है, फिलहाल उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक माना जा रहा है। सूत्रों की माने तो उनके चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। हालांकि उनके अंतिम संस्कार से पहले उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा, ताकि उनके मौत की असली वजह सामने । वहीं कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) ने न्यू मार्केट थाने में केस दर्ज कर इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें की केके का पोस्टमार्टम बुधवार यानी की आज होगा। उसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें की बीते मंगलवार शाम कोलकाता के उल्टाडांगा में स्थित गुरुदास महाविद्यालय (Gurudas University) में उनका लाइव कॉन्सर्ट था। कहा जा रहा है कि स्टेज पर जाने के बाद से उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई थी। उन्हें बार-बार बैकस्टेज जाते भी देखा गया था। वहां मौजूद लोगों की माने तो उन्हें काफी गर्मी भी लग रही थी। उन्होंने स्पॉटलाइट बंद करने को भी कहा, जिसके बाद वह अपने होटल लौट आए। वही सीढ़ी चढ़ते समय वह अचानक गिर पड़े। जिसके तुरंत बाद उन्हें निकटम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित (Singer KK Death News) कर दिया।

यह भी पढ़े: Singer KK No More: केके की अकाल मृत्यु से बॉलीवुड सदमे में….. प्रधानमंत्री मोदी ने भी जताया शोक….

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.