UP Weather: पश्चिम यूपी में गिरा पारा, पूर्वांचल में हवा और कोहरा बढ़ाएगा सर्दी की सिहरन

0 49

नई दिल्ली: बारिश नहीं होने के बावजूद नवंबर के आखिर में रात में सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को मेरठ प्रदेश में सबसे ठंडा दर्ज हुआ। बीते 24 घंटे में रात में सबसे कम 7.5 डिग्री सेल्सियस तापमान मेरठ में दर्ज हुआ। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। यूपी में फिलहाल दो दिन रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन इसके बाद फिर इसमें तेजी से गिरावट आएगी। पूर्वांचल में कोहरा ठंड तेजी से बढ़ा रहा है।

दिसंबर की शुरुआत में रात के तापमान में व्यापक गिरावट के आसार हैं और यह पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को मेरठ में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो उत्तर प्रदेश में सबसे कम रहा। गौतमबुद्ध नगर में भी 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

तापमान गिरने से सुबह सर्दी की सिहरन बढ़ी,धुंध छाई रही
नवंबर माह के आखिरी सप्ताह में सर्दी बढ़ रही है। इसका असर गुरुवार सुबह देखने को मिला। भोर से सुबह 10 बजे तक आसमान पर बादल और वातावरण में धुंध देखी गई। जिनके असर से सुबह के समय घर से बाहर निकलने वालों को गलन का अहसास हुआ। हालांकि गुरुवार को दिन की खिली धूप में तापमान में 12 डिग्री की बढोत्तरी से राहत जरुर मिली।

गु़रुवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री व अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार देश के अलग अलग हिस्सों पर सक्रिय मौसमी सिस्टमों का प्रत्यक्ष प्रभाव तो जिले में देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन अब धीरे धीरे न्यूनतम तापमान में कमी होनी शुरु होने के संकेत मिलने लगे हैं। अनुमान है कि अगले सात आठ दिनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। जिसके प्रभाव से दिन का अधिकतम तापमान भी घट कर 22-23 डिग्री तक पहुंच सकता है। अलबत्त यह अंतर सर्दी के रूप में महसूस कर पाना मुश्किल होगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.