अमरोहा: NH-9 पर भीषण हादसा, डीसीएम में घुसी तेज रफ्तार कार, चार डॉक्टरों की दर्दनाक मौत

0 2,013

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में बुधवार देर रात नेशनल हाईवे-9 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। कार तेज रफ्तार में थी और सड़क किनारे खड़े डीसीएम में जा घुसी। हादसे का शिकार हुई कार में चार लोग सवार थे और हादसे में चारों को जान गंवानी पड़ी। हादसे में मारे गए सभी लोग एक यूनिवर्सिटी के डॉक्टर हैं। बताया जा रहा है कि कार जिस डीसीएम से टकराई वह माल से भरा हुआ था। हादसा रजबपुर और अतरासी के बीच हुआ।

घटना अमरोहा जिले के रजबपुर थाना क्षेत्र की है। यहां अतरासी के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी एक डीसीएम में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार चारों व्यक्तियों की मौत हो गई। मरने वाले चारों रजबपुर थाना क्षेत्र के श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के (डॉक्टर छात्र) बताए जा रहे हैं। हादसा रात करीब 10 बजे फ्लाईओवर के पास हुआ। हादसे का शिकार हुए लोग मेरठ से गाजियाबाद लौट रहे थे। हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक अंधेरे में खड़ा होने के कारण हादसा हुआ।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
हादसे का शिकार हुए लोग एक ही कार में सवार होकर जा रहे थे और रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पहुंचकर कार में फंसे शवों को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वाहनों को क्रेन से हटवाकर एक साइड कराया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। यह पहला मामला नहीं है, जब सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा कर कोई वाहन हादसे का शिकार हुआ हो। इससे पहले भी कई मौकों पर ऐसा हो चुका है। पुलिस सड़क किनारे ट्रक खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी करती है, लेकिन ऐसी घटनाएं कम नहीं हो रही हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.