उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानें कब तक जुड़वा सकते हैं नाम

0 2,410

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम चल रहा है, जिसकी आज आखिरी तारीख थी. मगर चुनाव आयोग ने छह राज्यों में एक बार फिर से इसकी तारीख बढ़ा दी है. यूपी के लिए SIR की तारीख 14 दिन के लिए बढ़ाई गई है. उत्तर प्रदेश में SIR की आखिरी तारीख 26 दिसंबर तक है. वहीं, तमिलनाडु और गुजरात में 14 दिसंबर तक और मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार आइलैंड में 18 दिसंबर तक समय सीमा बढ़ाई गई है.

इससे पहले आयोग ने केरल के लिए आखिरी तारीख 11 दिसंबर से बढ़ाकर 18 दिसंबर कर दी थी. यूपी में अब तक 90 प्रतिशत से ज्यादा फॉर्म बांटे जा चुके हैं. इसके अलावा 80 फीसदी वोटर फॉर्म को भरकर जमा भी कर चुके हैं.

कहां कब तक बढ़ी डेडलाइन

यूपी में 26 दिसंबर तक बढ़ी डेडलाइन
तमिलनाडु-गुजरात में 14 दिसंबर तक
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार आइलैंड में 18 दिसंबर तक

एक बार पहले भी बढ़ाई जा चुकी है डेडलाइन
चुनाव आयोग ने 30 नवंबर को एसआईआर की समय सीमा एक हफ्ते के लिए बढ़ा दी थी. उस समय आयोग की तरफ से कहा गया था कि जिन राज्यों में एसआईआर का काम हो रहा है. उनकी अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी को जारी की जाएगी.

कहां-कहां हो रहा एसआईआर?
एसआईआर का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची की छंटनी करना है, जिसमें डुप्लीकेट नाम हटाना, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम निकालना और नए योग्य मतदाताओं (18 वर्ष से ऊपर) को शामिल करना शामिल है. इसके तहत बूथ-स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं. देशभर के 12 राज्यों में एसआईआर का काम किया जा रहा है. इसके तहत 50 करोड़ मतदाताओं की छानबीन की जाएगी. हालांकि चुनाव के इस फैसले पर जमकर विरोध भी देखने को मिला था.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.