PM नरेन्द्र मोदी पहुंचे लखनऊ, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

0 832

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंच चुके हैं। चौधरी चरण सिंह अन्तर-राष्ट्रीय एअरपोर्ट पर उतरने के बाद उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

इसके बाद एअरपोर्ट से सीधे प्रधानमंत्री हेलीकाप्टर द्वारा लामाटीनियर ग्राउंड में उतरेंगे। यहां से प्रधानमंत्री का काफिला इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के लिए रवाना होगा। जहां से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल होंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.