PM मोदी बसंत पंचमी पर तमिलनाडु में करेंगे रैली, पीयूष गोयल और AIADMK प्रमुख ने की बैठक

0 700

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल तमिलनाडु के दौरे पर हैं। उन्होंने चेन्नई में पलानीस्वामी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि एआईएडीएमके के नेतृत्व वाला एनडीए अप्रैल में सत्ता में आएगा। इसके साथ ही बुनियादी ढांचे और सुशासन के जरिए तमिलनाडु बदलेगा।

उन्होंने कहा आगे कहा, “हम उदयनिधि स्टालिन की ‘राष्ट्र-विरोधी’ टिप्पणियों का पूरी तरह से विरोध करते हैं। उन्हें सरकार से हटा देना चाहिए।” पीयूष गोयल से मुलाकात के बाद एआईएडीएमके प्रमुख पलानीस्वामी ने कहा कि 23 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी की रैली तमिलनाडु चुनावों में निर्णायक मोड़ साबित होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.