कठुआ के बिलावर में सुरक्षाबलों का एक्शन, मुठभेड़ में आतंकी ढेर

खुफिया इनपुट पर चला ऑपरेशन, पूरे इलाके में सर्च अभियान तेज

0 4,096

 जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बिल्लावर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी को ढेर कर दिया गया है। इलाके में फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को बिल्लावर क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में मुठभेड़ हुई।

सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया है। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और किसी अन्य आतंकी की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

फिलहाल मारे गए आतंकी की पहचान और संगठन से जुड़े होने की पुष्टि की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हैं।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.