बाराबंकी में सरयू/घाघरा नदी के तट पर सुरक्षा कार्यों की परियोजना हेतु 66 लाख 50 हजार रूपये स्वीकृत

0 677

लखनऊ: सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा जनपद बाराबंकी में सरयू/घाघरा नदी के दाये तट पर ग्राम समूहों हाता, पंसारा एवं मंगरौड़ा आदि की सुरक्षा कार्य की परियोजना हेतु 16244.62 लाख रूपये में से 66 लाख 50 हजार रूपये की धनराशि की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है।

इस संबंध में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश में यह कहा गया है कि प्रश्नगत कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व परियोजना पर सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति अवश्य प्राप्त कर ली जायेगी तथा स्वीकृत धनराशि का उपयोग केवल स्वीकृत कार्य पर ही किया जायेगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.