महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव, सुनेत्रा पवार को मिल सकती है डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी ?

अजित पवार के निधन के बाद NCP में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चाएं तेज !

0 500

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक, उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र की नई डिप्टी सीएम बनाए जाने का प्रस्ताव रखा जा सकता है ।

जानकारी के अनुसार, NCP के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल और धनंजय मुंडे ने हाल ही में सुनेत्रा पवार से मुलाकात की है। इस बैठक को पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन और भविष्य की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है ।

अजित पवार के अचानक निधन के बाद NCP में नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सुनेत्रा पवार को यह जिम्मेदारी सौंपी जाती है, तो यह महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम होगा ।

फिलहाल इस मुद्दे पर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन राज्य की सियासत में यह मामला तेजी से सुर्खियों में बना हुआ है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.