कृभको के सहकारी सशक्तिकरण अभियान में कृषि-सहकारिता पर मंथन, जैविक खेती और संतुलित उर्वरक उपयोग पर दिया गया जोर

0 3,814

गौतम बुद्ध नगर। विकास भवन सभागार में कृभको (कृषि बहुउद्देशीय सहकारी संस्था) द्वारा आयोजित सहकारी सशक्तिकरण अभियान के तहत कृषि और सहकारिता से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिले के सभी कृषि अधिकारी, ADCO, ADO के साथ 30 बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के सचिवों ने प्रतिभाग किया।

किसानों को जागरूक करना रहा अभियान का मुख्य उद्देश्य
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक खेती और कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। वक्ताओं ने आधुनिक खेती के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर भी जोर दिया।

जैविक खेती को बढ़ावा देने की अपील
मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप सिंह परमेश ने कहा कि किसानों को रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से बचना चाहिए और जैविक खेती की ओर कदम बढ़ाना चाहिए। इससे न केवल मिट्टी की सेहत बेहतर होगी, बल्कि उत्पादन भी टिकाऊ रहेगा।

अनुदानित उर्वरकों के सही उपयोग पर जोर
विशिष्ट अतिथि उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने किसानों को अनुदानित उर्वरकों का समुचित उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसानों को गैर-अनुदानित उर्वरक खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जाना चाहिए और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

कृभको रिजोसुपर माइकोराइजा की जानकारी
कार्यक्रम में डॉ. महेश कुमार (नोवोनेसिस प्रतिनिधि) ने कृभको रिजोसुपर माइकोराइजा के उपयोग, उसके लाभ और फसल उत्पादन पर इसके सकारात्मक प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही किसानों के लिए निःशुल्क मिट्टी परीक्षण और फार्मर रजिस्ट्री कराने से जुड़ी जानकारियां भी साझा की गईं।

सहकारिता योजनाओं की दी गई जानकारी
ADO को-ऑपरेटिव आलोक रंजन ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सहकारिता क्षेत्र में संचालित योजनाओं की जानकारी दी और सभी समिति सचिवों से किसानों के बीच जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

POS मशीन से उर्वरक बिक्री पर जोर
कृषि विभाग के यतीश शर्मा ने POS मशीन के माध्यम से 100 प्रतिशत उर्वरक बिक्री सुनिश्चित करने की सलाह दी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और किसानों को सही लाभ मिल सके।

कार्यक्रम की सराहना, सम्मानित हुए अधिकारी-कर्मचारी
कार्यक्रम के अंत में मंचासीन अधिकारियों ने सहकारी सशक्तिकरण अभियान की सराहना की। कृभको की ओर से उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.