Gold Silver Rate Today: बजट के बाद लौटी हल्की रौनक, 2 फरवरी को सोना-चांदी में मामूली तेजी; $86.280 पर सिल्वर

0 45

केंद्रीय बजट के बाद लगातार दबाव में रहे सोना-चांदी के दामों में 2 फरवरी 2026 को हल्की रिकवरी देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को गोल्ड और सिल्वर दोनों में मामूली तेजी दर्ज की गई। कॉमेक्स पर सोने का भाव 4,789.10 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया, जबकि चांदी 86.280 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई। बीते कारोबारी सत्रों में आई भारी गिरावट के बाद निवेशकों के लिए यह हल्की राहत मानी जा रही है।

बजट के बाद टूटी गिरावट की रफ्तार

1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश किए जाने के दौरान एमसीएक्स पर कारोबार जारी था। बजट से पहले और बाद में सोना-चांदी दोनों में तेज गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि, सप्ताह के पहले कारोबारी दिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलते दिखाई दिए, जिससे गोल्ड-सिल्वर के दामों में मामूली उछाल दर्ज किया गया।

MCX पर सोना-चांदी का हाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर शुक्रवार को सोने का भाव 1,50,849 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बजट वाले दिन गिरावट जारी रही और सोना 1,48,104 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर क्लोज हुआ। इसी तरह चांदी में भी बजट से पहले और बाद में बड़ी कमजोरी दर्ज की गई। शुक्रवार को चांदी 2,92,922 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, जबकि बजट वाले दिन यह फिसलकर 2,65,652 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। सोमवार को एमसीएक्स पर कारोबार शुरू होने के बाद यह देखने पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी कि क्या अंतरराष्ट्रीय बाजार की तेजी का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ता है या नहीं।

कॉमेक्स पर सोना-चांदी में हल्की मजबूती

कॉमेक्स पर सोमवार को भले ही सोना-चांदी के दामों में मामूली तेजी देखने को मिली हो, लेकिन इससे पहले शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई थी। उस दिन गोल्ड 4,879.60 डॉलर प्रति औंस और सिल्वर 85.250 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुए थे। बीते दो-तीन कारोबारी सत्रों में आई तेज गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई थी, हालांकि लंबी अवधि के नजरिये से बाजार को लेकर उम्मीदें बरकरार हैं।

2026 में चांदी पर ज्यादा दांव क्यों लगा रहे हैं एक्सपर्ट

कमोडिटी बाजार से जुड़े जानकारों का मानना है कि साल 2026 में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। खासतौर पर चांदी की मांग तेजी से बढ़ रही है। सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े डाटा सेंटर्स में चांदी के बढ़ते इस्तेमाल के चलते इसकी डिमांड मजबूत बनी हुई है। यही वजह है कि आने वाले समय में सिल्वर की कीमतों में बड़ा उछाल देखने की संभावना जताई जा रही है।

(डिस्क्लेमर: सोना-चांदी खरीदने से पहले मौजूदा कीमतों की जांच जरूरी है। अलग-अलग शहरों में रेट्स में अंतर हो सकता है। सटीक जानकारी के लिए अपने शहर की ज्वेलरी शॉप से लेटेस्ट भाव जरूर कन्फर्म करें।)

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.