एसपी प्रमुख अखिलेश यादव के करीबी लोगों के घर मिले कर चोरी और बेनामी संपत्ति के दस्तावेज

0 547

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav) के करीबी लोगों पर आयकर विभाग के छापे के बाद राज्य में आरोप और प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया है. वहीं आयकर विभाग ने एसपी प्रमुख के करीबियों के घरों में 40 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया. बताया जा रहा है कि आईटी टीम को छापेमारी के दौरान बेनामी संपत्ति और कर चोरी के दस्तावेज मिले हैं. वहीं रविवार को आयकर विभाग की एक टीम ने दिल्ली में कारोबारी राहुल भसीन के घर पर भी छापा मारा.

असल में आयकर विभाग कुछ नई कंपनी के कुछ साल के भीतर करोड़ों रुपये के टर्नओवर की जांच कर रहा है और बताया जा रहा है कि जैनेंद्र यादव का राज्य में एसपी सरकार आने के बाद रुतबा बढ़ता ही गया और एक मामूली स्कूटर पर चलने वाला जैनेंद्र महंगी गाड़ियों में घूमने लगा और शहर के पॉश इलाके में उसने संपत्तियां खरीद. लिहाजा आयकर विभाग की टीम नीतू और उसके परिवार के साथ ही करीबी रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी गई संपत्ति की जांच कर रही हैं.

असल में जिन लोगों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है. वह अखिलेश यादव के करीबी हैं. वहीं अखिलेश यादव के ओएसडी जैनेंद्र यादव उर्फ नीतू, राहुल भसीन, मनोज यादव और जगत यादव के घर पर शुरू हुई आयकर विभाग की छापेमारी 36 घंटे बाद रविवार देर रात तक जारी रही. वहीं रविवार को आयकर विभाग की टीम ने दिल्ली में राहुल भसीन के आवास की भी तलाशी ली और जैनेंद्र यादव उर्फ नीतू के घर से मिनरल वाटर कंपनी के दस्तावेज भी मिले हैं. वहीं से आईटी टीम को राहुल भसीन के बारे में जानकारी मिली.

असल में आयकर विभाग कुछ नई कंपनी के कुछ साल के भीतर करोड़ों रुपये के टर्नओवर की जांच कर रहा है और बताया जा रहा है कि जैनेंद्र यादव का राज्य में एसपी सरकार आने के बाद रुतबा बढ़ता ही गया और एक मामूली स्कूटर पर चलने वाला जैनेंद्र महंगी गाड़ियों में घूमने लगा और शहर के पॉश इलाके में उसने संपत्तियां खरीद. लिहाजा आयकर विभाग की टीम नीतू और उसके परिवार के साथ ही करीबी रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी गई संपत्ति की जांच कर रही हैं.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.