मिडिल ईस्ट संकट का असर भारत पर! LPG की किल्लत के बीच शेयर बाजार में हड़कंप

तेल सप्लाई पर बढ़ते खतरे के बीच भारत में गैस की कमी की खबरें तेज, बाजार और मोबाइल नेटवर्क पर भी पड़ सकता है असर

0 24

मिडिल ईस्ट में तेल संकट: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेल संकट की आहट तेज हो गई है…भारत में LPG की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं…और इसका असर अब सिर्फ रसोई तक नहीं, बल्कि शेयर बाजार और मोबाइल नेटवर्क तक पहुंच सकता है। तो आखिर देश में गैस और तेल की सप्लाई को लेकर असली सच्चाई क्या है? और क्यों शेयर बाजार में अचानक मचा हड़कंप?

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और वैश्विक हालातों के कारण कच्चे तेल और गैस की सप्लाई को लेकर लोगों के मन में चिंता बढ़ती जा रही है। तेल की कीमतों में तेजी और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों ने बाजार में अस्थिरता पैदा कर दी है। इसी का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला, जहां सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई और निवेशकों में घबराहट का माहौल बन गया। हालांकि सरकार ने इस पूरे मामले पर स्थिति साफ करते हुए कहा है कि देश में तेल और गैस की सप्लाई को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। पेट्रोलियम मंत्रालय की ज्वाइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भारत अपनी जरूरत का कच्चा तेल करीब 40 अलग-अलग देशों से आयात करता है। यानी भारत की ऊर्जा आपूर्ति किसी एक देश या क्षेत्र पर निर्भर नहीं है। आंकड़ों के मुताबिक भारत हर साल करीब 189 मिलियन मीट्रिक टन कच्चे तेल की खपत करता है और रोजाना लगभग 55 लाख बैरल तेल की जरूरत पड़ती है। ऐसे में सरकार का कहना है कि देश के पास पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं और सप्लाई को लेकर फिलहाल किसी तरह की कमी की स्थिति नहीं है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ अलग तस्वीर भी दिखा रही है। कई जगहों से एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं। लोग घंटों लाइन में लगकर सिलिंडर लेने को मजबूर हैं। इतना ही नहीं, कुछ जगहों पर गैस सिलिंडर की कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आई हैं, जहां डीलर अधिक पैसे लेकर सिलिंडर देने की बात कर रहे हैं। अगर आपके इलाके में भी कोई डीलर ज्यादा पैसे मांगकर गैस सिलिंडर दे रहा है, तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। सरकार ने साफ किया है कि गैस की कीमत से ज्यादा वसूली करना नियमों के खिलाफ है और ऐसे मामलों में कार्रवाई की जा सकती है। अब सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यह संकट केवल रसोई तक सीमित नहीं रह गया है। इसका असर अब डिजिटल दुनिया पर भी पड़ सकता है। टेलीकॉम सेक्टर ने चेतावनी दी है कि गैस की आपूर्ति में रुकावट आने से मोबाइल टावर के उपकरण बनाने वाली फैक्ट्रियों का काम प्रभावित हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो इसका असर मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता और इंटरनेट सेवाओं पर भी पड़ सकता है। टावर निर्माण और रखरखाव में देरी होने से भविष्य में संचार व्यवस्था पर दबाव बढ़ सकता है। यानी साफ है कि वैश्विक हालात, तेल की कीमतें, एलपीजी की सप्लाई और बाजार की स्थिति—ये सभी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। ऐसे में जरूरी है कि अफवाहों से दूर रहें, आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और किसी भी तरह की अनियमितता दिखे तो उसकी शिकायत जरूर करें। फिलहाल सरकार का कहना है कि देश में तेल और LPG की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन जमीनी स्तर पर सामने आ रही किल्लत और कालाबाजारी ने लोगों की चिंता जरूर बढ़ा दी है। अगर आपके इलाके में भी कोई डीलर गैस सिलेंडर के लिए ज्यादा पैसे मांग रहा है, तो उसकी शिकायत जरूर करें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.