LPG सिलेंडर के लिए लाइन लगाने की जरूरत नहीं! घर बैठे ऐसे करें गैस बुकिंग, जानें 5 आसान तरीके

0 39

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने लोगों को राहत देने वाली जानकारी साझा की है। मंत्रालय ने बताया है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग अब कई आसान माध्यमों से घर बैठे की जा सकती है। इसके लिए गैस एजेंसी जाने या लंबी कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं है।

मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि तेल विपणन कंपनियों की ओर से उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुक करने के कई डिजिटल और फोन आधारित विकल्प दिए गए हैं, जिससे लोग आसानी से अपनी गैस बुकिंग कर सकते हैं।

घर बैठे LPG सिलेंडर बुक करने के 5 आसान तरीके

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पांच अलग-अलग तरीकों से की जा सकती है। इनमें व्हाट्सऐप, मिस्ड कॉल, आईवीआरएस, मोबाइल एप और वेबसाइट के जरिए बुकिंग शामिल है।

व्हाट्सऐप के जरिए उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड नंबर से मैसेज भेजकर सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके अलावा मिस्ड कॉल या आईवीआरएस नंबर पर कॉल करके भी गैस बुकिंग की जा सकती है।

मोबाइल एप के जरिए भी सिलेंडर बुक करने की सुविधा दी गई है। इसके लिए संबंधित गैस कंपनी के एप का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी आसानी से बुकिंग की जा सकती है।

इन प्लेटफॉर्म से कर सकते हैं गैस बुकिंग

उपभोक्ता भारत गैस, इंडेन और एचपी गैस के सिलेंडर व्हाट्सऐप, मिस्ड कॉल और आईवीआरएस के जरिए बुक कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल एप के जरिए भी गैस बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है।

इसके लिए हेलो बीपीसीएल, इंडियन ऑयल वन और एचपी पे जैसे एप का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं वेबसाइट के माध्यम से भी गैस सिलेंडर बुक किया जा सकता है।

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बाद बढ़ी भीड़

देश के कई हिस्सों में गैस सिलेंडर की कमी की खबरें सामने आने के बाद लोगों ने गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर लंबी कतारें लगानी शुरू कर दीं। कई जगहों पर लोग सुबह 3 बजे से ही लाइन में खड़े दिखाई दिए।

कुछ लोगों का कहना है कि वे लगातार कई दिनों से लाइन में लग रहे हैं, लेकिन फिर भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। ऐसे हालात में मंत्रालय द्वारा बताए गए ऑनलाइन और फोन आधारित तरीके लोगों के लिए राहत भरे साबित हो सकते हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.