जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूस्खलन से बड़ा हादसा: एचआरटी प्रोजेक्ट साइट पर मलबे में दबे मजदूर, दो की मौत

0 21

किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सोमवार को भूस्खलन की दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा डांगडरो इलाके में स्थित एचआरटी प्रोजेक्ट साइट पर हुआ, जहां अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिरने लगा और वहां मौजूद वाहन उसकी चपेट में आ गया। घटना के दौरान कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

मलबे में दबे मजदूरों को निकालने के लिए चल रहा रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। बचावकर्मी लगातार मलबा हटाकर दबे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक अब तक दो मजदूरों के शव मलबे से बरामद किए जा चुके हैं।

दो मृतकों की पहचान हुई

रेड क्रॉस सोसायटी की किश्तवाड़ इकाई के अनुसार मृतकों की पहचान डोडा निवासी शहनवाज अहमद और किश्तवाड़ जिले के पालमार निवासी निशात अहमद के रूप में की गई है। दोनों मजदूर प्रोजेक्ट साइट पर काम कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका

अधिकारियों का कहना है कि भूस्खलन के बाद अभी भी कुछ मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इसी को देखते हुए मौके पर तलाशी और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। राहत टीमों द्वारा लगातार मलबा हटाया जा रहा है और संभावित पीड़ितों की तलाश की जा रही है।

प्रशासन ने कहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक सभी लापता लोगों का पता नहीं चल जाता।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.