Realme का नया बजट 5G फोन Realme C100 5G लॉन्चिंग के क़रीब, 7000mAh बैटरी के साथ लिस्टिंग में हुआ दिखा
Realme अपनी C सीरीज में एक और बजट 5G स्मार्टफोन लेकर आने वाला है। चीन की इस कंपनी का अपकमिंग फोन Realme C100 5G हाल ही में एक यूरोपीय रिटेल वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है, जिसमें इसकी शुरुआती कीमत और मुख्य फीचर्स का खुलासा हुआ है। इस फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जो इसे बजट सेगमेंट में सबसे दमदार स्मार्टफोन बनाता है।
रिटेल वेबसाइट पर कीमत और वेरिएंट
यूरोपीय रिटेलर Gomibo ने Realme C100 5G को 237 यूरो यानी लगभग 25,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया है। फोन 4GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगा। टॉप वेरिएंट की कीमत 256 यूरो यानी करीब 27,000 रुपये है। यह फोन ग्रीन और पर्पल कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।
संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Realme ने अभी तक इस फोन की लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। लिस्टिंग के अनुसार, Realme C100 5G में 6.8 इंच का LCD डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेज़ोल्यूशन 720 x 1570 पिक्सल है और यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर होगा। रैम 4GB और स्टोरेज 256GB होगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। फोन में मिलिट्री ग्रेड MIL-810 ड्यूरेबिलिटी और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही यह IP64 रेटेड है, जिससे पानी से सुरक्षा मिलेगी।
कैमरा सेटअप में 50MP का मेन कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा शामिल होगा। 7,000mAh की दमदार बैटरी 15W USB Type-C चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी फीचर्स में WiFi और Bluetooth शामिल हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 और Realme UI होगा।
संभावित Realme C100 5G फीचर्स
- डिस्प्ले: 6.8 इंच, 144Hz
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300
- रैम/स्टोरेज: 4GB/256GB, माइक्रोएसडी सपोर्ट
- बैटरी: 7000mAh, 15W चार्जिंग
- कैमरा: 50MP रियर, 5MP फ्रंट
- OS: Android 16, Realme UI
- सुरक्षा: साइड फिंगरप्रिंट, IP64 वाटर रेसिस्टेंट