पंजाब पुलिस में कांस्टेबल भर्ती 2026: 3 हजार से अधिक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी

0 19

पंजाब में पुलिस विभाग में नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राज्य पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3,298 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

कुल पदों का विवरण
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत डिस्ट्रिक्ट पुलिस कैडर में 2,522 पद और आर्म्ड पुलिस कैडर में 776 पद भरे जाएंगे। पुलिस विभाग ने उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे नवीनतम अपडेट और नोटिफिकेशन के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

आवेदन की पात्रता क्या है?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या समकक्ष होनी अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं। होमपेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन में दिए गए लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद पंजाब पुलिस रिक्रूटमेंट लिंक पर जाएं और खुद को पहले रजिस्टर करें। रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन पत्र भरें और सबमिट करें। आवेदन सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड कर लेना चाहिए और साथ ही इसका प्रिंटआउट भी निकाल लेना चाहिए।

पुलिस में करियर बनाने का सपना रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह अवसर बेहद महत्वपूर्ण है। अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना न भूलें और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.