LPG New Rules: अगर आपके घर का LPG सिलेंडर जल्द खत्म होने वाला है, तो अब बार-बार गैस एजेंसी जाने की ज़रूरत नहीं है। Indane, HP Gas और Bharat Gas जैसी कंपनियाँ ग्राहकों के लिए आसान और सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध करा रही हैं। अब आप फ़ोन कॉल, SMS, WhatsApp या मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ही सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
कॉल से LPG सिलेंडर बुकिंग
फ़ोन कॉल के ज़रिए बुकिंग करना उन लोगों के लिए आसान है जो स्मार्टफोन या इंटरनेट का इस्तेमाल कम करते हैं। अलग-अलग कंपनियों के लिए नंबर इस प्रकार हैं:
- HP Gas: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 88888 23456 पर कॉल या 94936 02222 पर मिस्ड कॉल देकर बुक करें।
- Bharat Gas: 77150 12345 या 77180 12345 पर कॉल करके रिफ़िल बुक करें।
- Indane Gas: 7718955555 पर कॉल या SMS के जरिए बुकिंग करें।
WhatsApp से मिनटों में बुकिंग
डिजिटल युग में WhatsApp के माध्यम से LPG सिलेंडर बुक करना भी आसान है। इसके लिए अपने गैस कंपनी का नंबर सेव करें और WhatsApp पर “Hi” या “REFILL” टाइप करके भेजें।
- Indane Gas: 75888 88824
- HP Gas: 92222 01122
- Bharat Gas: 1800 22 4344
इसके बाद स्क्रीन पर दिखाए निर्देशों का पालन करके बुकिंग पूरी की जा सकती है।
मोबाइल ऐप से पूरी सुविधा
तीनों कंपनियों के मोबाइल ऐप से न केवल सिलेंडर बुक किया जा सकता है, बल्कि ऑनलाइन पेमेंट और डिलीवरी स्टेटस चेक करना भी संभव है।
- Indane: IndianOil ONE App
- HP Gas: HP Gas App
- Bharat Gas: Hello BPCL App
LPG बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव
सरकार ने LPG सिलेंडर बुकिंग नियम में बदलाव किया है। अब एक सिलेंडर मिलने के बाद, दूसरा सिलेंडर बुक करने से पहले कम से कम 25 दिन का इंतज़ार करना होगा। पहले यह समय 21 दिन था। यह कदम सिलेंडरों की जमाखोरी रोकने और सभी उपभोक्ताओं के बीच समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। ग्रामीण इलाकों में इंतज़ार का समय 45 दिनों तक भी हो सकता है।