लखनऊ में घर लेना चाहते हैं तो पढ़ें, ऐशबाग स्क्वायर अपार्टमेंट में 15 अप्रैल तक करें पंजीकरण

0 106

UP News: लखनऊ विकास प्राधिकरण ने ऐशबाग स्क्वायर अपार्टमेंट में फ्लैट्स के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अप्रैल, 2026 तक बढ़ा दी है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने जनसामान्य की मांग के मद्देनज़र यह अवधि एक माह के लिए बढ़ाई है। इस रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट में लगभग 1900 वर्गफिट क्षेत्रफल वाले कुल 384 प्रीमियम फ्लैट्स होंगे।

पंजीकरण प्रक्रिया और शुल्क
पंजीकरण केवल एलडीए की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही कराया जा सकेगा। फ्लैट के अनुमानित मूल्य का 5 प्रतिशत पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए यह शुल्क 2.5 प्रतिशत होगा। फ्लैटों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

प्राइम लोकेशन और कनेक्टिविटी
अपर सचिव सीपी त्रिपाठी के अनुसार, ऐशबाग स्क्वायर प्रोजेक्ट पुराने लखनऊ के घनी आबादी वाले इलाके में बनेगा, जहां आवासीय जगह मिलना कठिन है। योजना स्थल से कुछ ही दूरी पर चारबाग रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और नाका, आलमबाग एवं अमीनाबाद जैसे प्रमुख बाजार स्थित हैं।

27 मंजिला चार टावर और फ्लैट विवरण
कुल 17,910 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनने वाले इस प्रोजेक्ट में 4 टावर होंगे, प्रत्येक 27 मंजिला। अपार्टमेंट में 3 बीएचके और स्टडी श्रेणी के कुल 384 फ्लैट होंगे, जिनका प्रत्येक फ्लैट लगभग 1900 वर्गफिट का होगा। फ्लैट की कीमत 1.11 करोड़ रुपये से शुरू होगी।

सुविधाएं और आरामदायक जीवन
सोसाइटी में स्वीमिंग पूल, पार्क, क्लब हाउस, किड्स प्ले एरिया, पावर बैकअप और 600 से अधिक वाहनों की पार्किंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, व्यावसायिक जरूरतों को पूरा करने के लिए परिसर में ही कॉमर्शियल दुकानें भी बनाई जाएंगी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.