भाजपा ने 9 एमएलसी उम्‍मीदवारों के नामों का किया ऐलान, केशव मौर्य समेत 7 मंत्री लड़ेंगे चुनाव

0 723

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार की राज्य विधान परिषदों (एमएलसी) के आगामी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जरी लिस्ट में कुल 16 कैंडिडेट के नाम घोषित किए गए हैं। लिस्ट में उत्तर प्रदेश से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत 9 नाम हैं। जिन नौ नेताओं को विधानपरिषद का उम्‍मीदवार बनाया गया है उनमें दयाशंकर मिश्र दयालु, जेपीएस राठौर, नरेन्‍द्र कश्‍यप, जसवंत सैनी, दानिश आजाद अंसारी, बनवारीलाल दोहरे और मुकेश शर्मा शामिल हैं। महाराष्ट्र से 5 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं, वहीं बिहार से दो नामों का ऐलान पार्टी ने किया है।

उधर, बिहार विधान परिषद की सात सीटों के लिए हो रहे चुनाव में भारतीय जनता पार्टी दो उम्‍मीदवार उतारने जा रही है। बुधवार की दोपहर भाजपा ने अपने दोनों प्रत्‍याशियों के नाम का एलान कर दिया। इनमें से एक नेता दरभंगा के जबकि, दूसरे जहानाबाद के रहने वाले हैं। हरि सहनी और अनिल शर्मा दोनों ही भाजपा के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं।

आपको बता दें कि राष्‍ट्रीय जनता दल की ओर से तीन उम्‍मीदवार पहले ही नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। जदयू की ओर से दो उम्‍मीदवारों के नाम की भी घोषणा हो चुकी है। इस बीच बड़ी खबर यह है कि कांग्रेस भी अपना एक उम्‍मीदवार उतारने के लिए तैयारी में जुटी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.