वित्त मंत्री ने नगर पालिका परिषद बुलंदशहर द्वारा संचालित कान्हा पशु आश्रय गौशाला का किया निरीक्षण

0 435

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज नगर पालिका परिषद बुलंदशहर द्वारा संचालित कान्हा पशु आश्रय गौशाला का स्थलीय निरीक्षण करते हुए गौवंशों के लिए भूसा, चारा, पानी आदि की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौशाला में कुल 165 गौवंश (नर-मादा) संरक्षित होना बताया गया। गौशाला में गौवंशों के सापेक्ष पर्याप्त मात्रा में भूसा स्टोर में भूसे की उपलब्धता करायी गई है। मंत्री द्वारा प्रतिदिन गौवंश को खिलाये जाने वाले भूसे, चारे की मात्रा के बारे में भी जानकारी हासिल की गयी। उन्हे बताया गया कि पर्याप्त मात्रा में प्रतिदिन हरे चारे को खरीदकर व्यवस्था करायी जा रही है।

गौवंशों के पानी पीने हेतु गौशाला में सम्बरसेबिल स्थापित कराते हुए होदी बनाकर व्यवस्था करायी गई है। मंत्री द्वारा निरीक्षण करते हुए भूसा-चारा खिलाये जाने का सत्यापन किया गया। मौके पर भूसे में हरा चारा कम मात्रा में मिलाकर दिए जाना पाए जाने पर निर्देशित किया गया कि कम से कम 25 प्रतिशत मात्रा में भूसे में हरा चारा मिलाकर दिया जाए। पशु चिकित्साधिकारी के गौशाला में भ्रमण कर गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार दिए जाने के भी बारे में जानकारी ली गई। निर्देशित किया गया कि गौशाला में प्राप्त होने वाले गौवंश के संबंध में पंजिका में पृथक कॉलम बनाकर नये गौवंश प्राप्त होने की तिथि एवं उनके स्वास्थ्य की स्थिति का अंकन तथा गौवंश के ईयर टैग का नम्बर भी पंजिका में दर्ज किया जाये। मंडी परिसर से गौशाला तक आने वाले मार्ग को नगर पालिका के द्वारा बनाये जाने के भी निर्देश दिए गए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.