राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा मोड़: मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से जमानत, शहर छोड़ने पर रोक और रोजाना थाने में हाजिरी की शर्त

0 25

देशभर में चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अहम अपडेट सामने आया है। मामले की मुख्य आरोपी और मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलांग की अदालत से जमानत मिल गई है। हालांकि, अदालत ने जमानत के साथ सख्त शर्तें भी तय की हैं। सोनम रघुवंशी को शिलांग छोड़ने की अनुमति नहीं होगी और उसे हर दिन स्थानीय थाने में जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

शिलांग जेल में बंद थी मुख्य आरोपी, पहले भी कई आरोपी पा चुके हैं राहत
इस सनसनीखेज मामले में सोनम रघुवंशी शिलांग की जेल में बंद थी। पुलिस ने इस केस में सोनम समेत कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से तीन आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है। सोनम को बीते साल 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से हिरासत में लिया गया था।

हनीमून ट्रिप बना मौत का सफर, घाटी में मिला था शव
जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी व्यवसायी राजा रघुवंशी की शादी पिछले साल मई में सोनम रघुवंशी से हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून मनाने के लिए 21 मई को शिलांग पहुंचे थे। 26 मई को दोनों के लापता होने की सूचना मिली, जिसके बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों ने बड़े स्तर पर तलाश अभियान चलाया। कई दिनों की खोज के बाद 2 जून को सोहरा स्थित वेई सावडोंग झरने के पास उम्बलई क्षेत्र की एक गहरी खाई से राजा का शव बरामद किया गया।

जांच में सामने आई साजिश, रिश्तों के जाल में बुना गया हत्या का प्लान
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सोनम रघुवंशी का राज कुशवाहा नाम के युवक से संबंध था। आरोप है कि दोनों ने मिलकर हनीमून के बहाने राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची। पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम सोनम की मौजूदगी में आकाश सिंह राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी ने दिया था। इस पूरे मामले में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.