वॉश बेसिन की जाम नाली मिनटों में होगी साफ, बिना हाथ लगाए बाहर निकल जाएगा गंदा पानी

0 38

नई दिल्ली: घरों में वॉश बेसिन, किचन सिंक या बाथरूम की नाली जाम होना बेहद आम समस्या है। लगातार पानी, साबुन, मैल और कचरा जमा होने की वजह से पाइपलाइन ब्लॉक हो जाती है और पानी धीरे-धीरे निकलना बंद हो जाता है। सबसे बड़ी परेशानी तब होती है जब जाम नाली को साफ करने के लिए हाथ लगाने पड़ें। हालांकि अब एक आसान घरेलू तरीका आपकी इस समस्या को बिना हाथ गंदे किए मिनटों में दूर कर सकता है।

घर में मौजूद चीजों से साफ होगी जाम नाली
अगर वॉश बेसिन या सिंक में पानी जमा हो रहा है और ठीक से नहीं निकल रहा, तो आप एक आसान घरेलू हैक अपना सकते हैं। इसके लिए आपको किसी महंगे उपकरण की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सबसे पहले जाम नाली में 1 से 2 चम्मच टॉयलेट क्लीनर डालें। इसके बाद एक चम्मच कपड़े धोने वाला डिटर्जेंट और एक चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें। अब सावधानी से लगभग खौलता हुआ गर्म पानी सीधे नाली में डालें।

गर्म पानी पड़ते ही बेकिंग सोडा, डिटर्जेंट और क्लीनर आपस में रिएक्ट करते हैं, जिससे नाली में जमा चिकनाई, काई और गंदगी ढीली होकर साफ होने लगती है। कुछ ही देर में फंसा हुआ पानी तेजी से निकलना शुरू हो जाता है।

गर्म पानी डालते समय रखें सावधानी
इस तरीके को अपनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि गर्म पानी के छींटे शरीर पर न पड़ें। पानी धीरे-धीरे और सीधे नाली में ही डालें। यह तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो गंदी नाली में हाथ डालकर सफाई करने से बचना चाहते हैं।

एयर लॉक भी बन सकता है वजह
कई बार नाली पूरी तरह गंदगी से जाम नहीं होती, बल्कि पाइप में एयर लॉक बनने की वजह से भी पानी रुक-रुक कर निकलता है। ऐसी स्थिति में प्लंजर का इस्तेमाल काफी कारगर साबित हो सकता है।

मार्केट में मिलने वाला प्लंजर नाली के ऊपर सक्शन बनाकर पाइप के अंदर फंसी हवा को बाहर निकालता है, जिससे पानी दोबारा सामान्य तरीके से बहने लगता है।

नियमित सफाई से बच सकती है समस्या
विशेषज्ञों के मुताबिक, समय-समय पर गर्म पानी और बेकिंग सोडा से नाली की सफाई करते रहने से पाइप में गंदगी जमा नहीं होती और जाम की समस्या कम हो जाती है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.