चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान शुरू, शाम तक नतीजे आने की संभावना

0 754

नई दिल्ली: चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों के लिए शुक्रवार सुबह मतदान शुरू हो गया है। इन चारों राज्यों में भाजपा, कांग्रेस के साथ-साथ अन्य प्रमुख राजनीतिक दल मतदान को लेकर न केवल सतर्क हैं बल्कि उम्मीदवारों को जिताने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं।

हरियाणा, कर्नाटक, राजस्थान और महाराष्ट्र की 16 राज्यसभा सीटों के लिए आज सुबह मतदान शुरू हो गया। आज शाम तक चुनाव नतीजे आने की संभावना है।इससे पहले चारों राज्यों में विधायकों की खरीद-फरोख्त के खतरों को देखते हुए राजनीतिक दल मतदान के आखिरी समय तक जबर्दस्त सतर्कता बरत रहे हैं।

राज्यसभा चुनाव के लिए 57 सीटों पर चुनाव की घोषणा हुई थी लेकिन उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब, तेलंगाना, झारखंड और उत्तराखंड में पूर्व में ही 41 उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इसलिए बाकी बची 16 सीटों पर आज मतदान हो रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.